Thursday, 24 August 2017

संवाद बेस्वाद

अरे आजकल ये हमारे प्रधानमंत्रीजी हमेशा डिजिटल इंडिया की बात करते रहते हैं , ऐसा क्या है इसमें???

क्या करोगे जान कर,अच्छा है जो इस बारे में कुछ नहीं जानते ,ललित भाई.

ऐसा क्या इस बात से जो भड़क गए? तकनीकी विकास के युग में जी रहे फिर इतने उखड़े उखड़े से क्यों?

क्यों ना उखड़ा उखड़ा रहूँ. यह तकनीकी दुनिया ने तो बेड़ा गर्क कर दिया है.

ऐसा क्या हो गया!

क्या नही हुआ ,ये तो बताइये ललित भाई???

कहाँ तो कहते थे की तकनीकी विकास जीवन को सुलभ और सुन्दर बना देगी.एक दूसरे नज़दीकियां बढ़ेगी.प्रेम बढ़ेगा ,सौहार्द बढ़ेगा.

लेकिन ज़रा नई नस्ल को देखो , ऐसी क्या बात हो गई है , ना ये किसी से बोलते ,ना ही खुल कर हँसते.सामने से कुछ भी हो जाए ,इन्हें पता ही नहीं होता.हमें देखो हम कितने खुश किस्मत हैं कि कम से कम इंसानो केबीच जी रहे. इन्हें देख समझ नहीं आता की आखिर देश किस ओर जा रहा ...!

No comments:

Post a Comment